कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीरंदाजी विजेताओं को पुरस्कृत कर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।

देहरादून – कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और खेल के प्रति उनके समर्पण की सराहना की और खिलाड़ियों के उज्वल भविष्य की कामना भी की।


मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों का आयोजन युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और देश के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री का भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से उत्तराखंड को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours