कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग।

हरिद्वार, 09 मार्च। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज हरिद्वार में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने देशभर से आए पत्रकारों का स्वागत किया और संगठन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। यह अधिवेशन देशभर के 22 राज्यों से आए पत्रकारों की भागीदारी के साथ संपन्न हुआ, जिसमें पत्रकारिता जगत से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्चुअल माध्यम से शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और पत्रकारों के कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने इसे पत्रकारों का महाकुंभ करार दिया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से पूरे देश में एक सकारात्मक संदेश जाएगा और पत्रकारिता जगत को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले और वर्तमान समय में मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने पत्रकारों को उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी और उनके हितों की रक्षा के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours