रुड़की, 05 मार्च। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज रूड़की के नेहरू स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय विकसित भारत-विकसित उत्तराखण्ड मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने भी प्रतिभाग कर आयोजन की सराहना करते हुए इसे उत्तराखंड के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कहा कि यह प्रदर्शनी नए और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रही है। मंत्री गणेश जोशी ने इस आयोजन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी हमें भारत की आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और विकास योजनाओं से रूबरू कराती है। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी दर्शाती है। मंत्री गणेश जोशी ने राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से आम जनता को विकसित हो रहे भारत और उत्तराखंड की उपलब्धियों से रूबरू होने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि इन स्टॉल्स में भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी प्रगति को दर्शाया गया। खासतौर पर इसरो का स्पेस टेक्नोलॉजी स्टॉल और डीआरडीओ का रक्षा अनुसंधान स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे।
+ There are no comments
Add yours