मेगा रैली में राज्यपाल ने प्रतिभाग कर पूर्व सैनिकों, वीर नारियों को किया सम्मानित।

देहरादून | असम राइफल्स मुख्यालय के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की मेगा रैली का आयोजन किया गया। ‘‘जिन्होंने सेवा की, उनकी सेवा’’ पर आधारित इस रैली में राज्य भर के वीरता पुरस्कार विजेताओं, वीर नारियों सहित 900 से अधिक पूर्व सैनिकों ने भागीदारी की। इस रैली में उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। वहीं असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वीर नारियों, वीरता पुरस्कार विजेताओं और अन्य प्रतिष्ठित पूर्व सैनिकों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।

पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सभी पूर्व सैनिक मेरा विस्तारित परिवार है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए राजभवन के दरवाजे सदैव खुले हैं। राज्यपाल ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे गौरव हैं, एक सैनिक अपनी पूरी उम्र देश की सुरक्षा में लगा देता है। हमारा कर्तव्य है कि सेवानिवृत्ति के बाद अपने पूर्व सैनिकों की देखभाल करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours